भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर पर साकेत वासी संत शिरोमणि श्री श्री 1008 राम कुमार दास त्यागीजी की स्मृति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पिटोल सहित आसपास के ग्रामीणों एवं गुजरात के कई गांवों के ग्रामीणों ने शामिल होकर महाप्रसादी ग्रहण की। इस आयोजन में झाबुआ के विधायक शांतिलाल बिलवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। यह आयोजन चंद्र ग्रहण की कारण दोपहर 12 बजे से हर वर्ष होता है परंतु इस वर्ष गुरु आरती चंद्रग्रहण के कारण 10 बजे हुई एवं 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया यह आयोजन प्रतिवर्ष स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित किया गया। Post navigation उज्जवला योजना में 130 हितग्राहियों को भाजपाइयों ने वितरित किए गैस सिलेंडर पानी से लबालब भरे कुएं से पानी भर रही महिला का पांव फिसला, डूबने से मौत