हरीश राठौड़, पेटलावद रोड निर्माण का कार्य ग्राम पंचायत सारंगी में चल रहा है जिसे लेकर समाचार प्रकाशित करने पर पीडब्ल्यूडी एसडीओ गिरीश बंसल द्वारा पत्रकारों को गाली गलोच की गई एवं अभद्र व्यवहार किया गया। इस बात का विरोध करते हुए तहसील पत्रकार संघ द्वारा एसडीएम को एक ज्ञापन सौंप उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पत्रकारों ने बताया कि ग्राम सारंगी में रोड निर्माण जो की सारंगी चौपाटी से सारंगी गांव में जाने का मुख्य मार्ग का निर्माण किया जा रहा है जो कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से बनवाया जा रहा है, जिसमें मुरम के स्थान पर मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। इस संबंध में पत्रकारों द्वारा समाचार प्रकाशित किया गया था, जिस पर बौखलाते हुए पीडब्ल्यूडी एसडीओ ने धमकी दी ओर गाली गलौच की। पत्रकारों की मांग है कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अन्यथा पत्रकारों के द्वारा शासकीय समाचारों के प्रकाशन रोक दिया जाएगा। इस मौके पर तहसील के समस्त पत्रकारगण उपस्थित थे। Post navigation अब चोरों ने नोहरे से चुराए रसोई के बर्तन, लगातार चोरियों की बढ़ती घटनाओं से नागरिक त्रस्त मॉर्निंग फॉलोअप में सरपंच की जेब से बीड़ी का बंडल निकाल कलेक्टर बोले- क्या तुम बीड़ी पीना छोड़ सकते हो…!