हरीश राठौड़, पेटलावद क्षेत्र में इन दिनों छोटी बड़ी चोरी की घटनाओं का बोल बाला है। इस पर पुलिस द्वारा भी रोक नहीं लगाई जा पा रही है। बुधवार को सिर्वी समाज के नोहरे में से अज्ञात चोर दिन दहाड़े रसोई बनाने के बर्तन चोरी कर ले गए। चोरी करने के बाद जब चोर मुख्य मार्ग से निकले तो एक सीसीटीवी कैमरे में दो युवक हाथों में थैले ले जाते हुए दिखे, जिस पर समाज के लोगों का कहना है कि यह वहीं थैले है जो नोहरे में रखे थे और इनके अंदर रख कर ही बर्तन ले गए। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं रात्रि में रायपुरिया के संघ के सह खंड कार्यवाह संतोष कुमार निनामा की बाइक चोरी कर ली गई। वे पेटलावद में भेरू चौक पर किराए के मकान में रहते है वहां से रात्रि में बाइक चोरी हुई। इस प्रकार लगातार छोटी बड़ी चोरियों का क्रम चल रहा है, जिस कारण से रहवासी परेशान है। दिन दहाड़े सिर्वी समाज के नोहरे में से बर्तन चोरी होने पर समाज में भी रोष है। Post navigation अधेड़ की अज्ञात हमलावरों ने की नृशंस हत्या, गांव में फैला रोष गुणवत्ता विहीन रोड निर्माण का समाचार प्रकाशित करने पर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ने पत्रकार से अभद्र व्यवहार कर कहे अपशब्द, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन