भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
शुक्रवार को ख्रीस्तीय समाज द्वारा सेंट अर्नोल्ड चर्च मेघनगर में गुड फ्राइडे का धार्मिक कार्यक्रम सम्पन हुआ । मुख्य रूप से दोपहर एक बजे बिशप हाऊस ग्रोटो से क्रुस यात्रा पहले विश्राम से प्रारंभ किया गया जिसमें प्रभु येसु ख्रीस्त के दु:ख भोग को जीवंत रूप से भक्ति भाव पूर्वक दर्शाया गया एवं क्रुस यात्रा जीवन ज्योति अस्पताल से होते हुए भक्ति भाव पूर्वक सेंट आर्नोल्ड स्कूल पर पहुंचकर 14वां आखरी विश्राम के साथ संपन्न हुई। पूजन विधि में पल्ली पुरोहित फादर बसिल ने इस धर्म विधि का प्रारम्भ प्रार्थना के साथ किया। पूजन विधि में फादर जोसेफ जीराकतील, फादर रायप्पन, फादर सिल्वेस्टर मेड़ा, फादर पीटर कटारा, फादर थॉमस पीए, फादर एडविन पॉल, सिस्टर्स, माता मरिया संघ, सेंट जोसेफ संघ, युवा संघ, पल्ली परिषद सदस्य गण और सभी मेघनगर पल्ली वासियों ने दु:ख भोग की धर्म विधि में भक्ति पूर्ण प्रार्थना की। संचालन फादर ऐंड्यू लोबू ने किया।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *