झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी के गुजरात व हिमाचल प्रदेश में स्पष्ट बहुमत से जीत के बाद पेटलावद में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी करते हुए. भाजपा और मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए. पुराना बस स्टैंड से लेकर श्रद्धांजंलि चौक तक जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर नप अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, मंडल महामंत्री राहुल शुक्ला, राकेश मांडोत, युवा मोर्चा अध्यक्ष करण बाबा व्यास, सोनू विश्वकर्मा, मुकेश परमार, संजय भंडारी, जितेंद्र मेहता, अनिल मुलेवा, प्रदीप पटवा, चंदन एस.भंडारी, राकेश जैन, संजय मालवी, राजेंद्र मौन्नत, जगदीश जाटव, शंकर राठौड़, प्रकाश मुलेवा, गजेंद्र नागर, रविराज पुरोहित, दीपक राठौड़, विनोद सोलंकी सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *