अलीराजपुर लाइव के लिए ” रिजवान खान की रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के आम्बुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी सर्दी में आज शनिवार की शाम को गुजरात से लौटकर आए ग्राम छोटी सर्दी के नानकिया पिता बच्चु उम्र 35 की आपसी विवाद को लेकर आरोपी ने धारदार हथियार से फालिया मारकर हत्या कर दी। ग्रामवासियों ने बताया कि नानकिया आज ही गुजरात से मजदुरी कर ग्राम में आया था। उसका किसी अज्ञात व्यक्ति से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में आरोपी ने धारदार हथियार से नानकिया की हत्या कर दी। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। Post navigation लट्ठ पत्थरों से की मारपीट प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका की दबंगई सिर्फ 3 घंटे खोलती है स्कूल