अजय मोदी @ वालपुर आज सुबह गुजरात से छकतला पहुंचे 47 मजदूरों के दल को तहसीलदार निर्भयसिंह पटेल के नेतृत्व में बड़वानी जिले की ओर रवाना किया। नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने बताया कि गुजरात से आए 47 मजदूरों जो बड़वानी जिले के पार्टी क्षेत्र के निवासी है, उनका जिले की सीमा छकतला आने पर उनका परीक्षण पश्चात भोजन करा बस के द्वारा बड़वानी जाने हेतु रवाना किया। नायब तहसीलदार श्री शर्मा द्वारा खुद बस के आगे अपने वाहन को लेकर मजदूरों को जिले की सीमा कुलवट तक पहुंचाया । प्रशासन द्वारा बड़वानी के तहसीलदार से संवाद कर मजदूरों को उनके ग्रह ग्राम तक छोड़ने हेतु भी व्यवस्था कराई गई। Post navigation अन्य प्रान्तों से आए श्रमिकों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता कर रहे भोजन प्रबंधन Covid-19 महामारी के बीच आगे आये मुस्लिम कमेटी व राठौड़ परिवार; दिया दान