रक्षित मोदी @छकतला लॉक डाउन के चलते ग्राम पंचायत छकतला में गुजरात सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के मजदूरों को लाने की व्यवस्थाएं की जा रही है जिसमें गुजरात सरकार द्वारा मध्य प्रदेश की सीमाओं पर मजदूरों को लाकर छोड़ा जा रहा है जिसमें अलीराजपुर जिले के कई गांव के तथा बड़वानी खरगोन जिले के भी कुछ मजदूर छकतला सीमा पर आए हैं जिनके घर पहुंचने के साधनों की व्यवस्था में प्रशासन लगातार व्यवस्था कर रहा है। यह व्यवस्था होती तब तक के लिए विभिन्न जिलों से आये मजदूरों की छकतला सीमा पर टेंट लगाकर ग्राम पंचायत व स्वयंसेवकों द्वारा उन्हें भोजन , चाय, पानी, नाश्ता व रुकने की व्यवस्था करने में जुटी है। Post navigation अब पेटलावद के इन गांवों के आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर पकड़ी अवैध शराब … गुजरात से आए बड़वानी जिले के 47 मजदूरों को जिले की सीमा छकतला से बड़वानी किया रवाना