जितेंद्र वाणी@नानपुर नानपुर थाना अंतर्गत आज ग्राम मयाला के जमरा फ़लिये में इडला पिता रेमला उम्र 45 वर्ष की मौत ने कई शंका कुशंकाओं को जन्म दे दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इडला गुजरात से ट्रेन में अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ मयाला आया था, जिसको कल रात बुखार व खाँसी आने के बाद बडवे को दिखाने ग्राम राजावट में लाये थे जहाँ पर उसकी मौत हो गई है। मृतक के भाई करमसिंह पिता रेमला ने बताया कि पूरे परिवार के साथ इडला बहुत समय से मजदुरी करने गया हुआ था तीन दिन पहले ही ट्रेन से आया हुआ था आज उसकी मौत हो गई है। गौरतलब है कि मृतक की इसके पूर्व जब वह ट्रेन से मेघनगर पहुंचा था तब उसकी वहाँ जांच हुई थी। अब जिला प्रशासन को सूचना मिलते ही जांच की जा रही है। Post navigation हैंडपंप पर पानी भरने गईं नाबालिग बालिका का शव खाकरे के पेड़ पर लटका मिला शासन के विरोध में शराब ठेकेदार ने बंद की शराब दुकाने; एकजुट होकर देंगे कलेक्टर को ज्ञापन बन्द करने की यह बताई वजह