चंद्रशेखर आजाद नगर। गुजरात के गडबाड़ा पुलिस ने 66 किलो चांदी पकड़ी है। पुलिस ने मीनाक्यार चेक पोस्ट पर वाहन की जांच कर रही थी। जब वाहन एमपी 09 सीएम 0214 को रोककर जांच की गई तो कार में चांदी के आभूषण के अलग-अलग टुकड़े पाये गए। पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद के सोनी  मोहल्ला में रहने वाले पलाश सुधीर जायसवाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से 66 किलो चांदी के आभूषण जब्त किए। जिसकी कीमत 18 लाख 12 हजार 472 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने वाहन जब्त कर पलाश को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है चांदी गलाने के लिए ले जाई जा रही थी। इसके बिल भी आरोपी के पास नहीं मिले। जो आभूषण पुलिस ने जब्त किए हैं वह आदिवासी समाज में पहने जाते हैं।