गौरव कटकानी@ कालीदेवी
कालीदेवी से 5 किलोमीटर दूर ग्राम खाकरा पुलिया पर रात में करीब 11.30 बजे बनारस से गुजरात की ओर जा रही वॉल्वो बस (जीजे 05 बिटी 2244) अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरी। जानकारी के अनुसार बस में करीब 100 से अधिक लोग सवार थे। 1 महिला की बस से गिरने से मोके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण ओर कालीदेवी थाना प्रभारी तथा कालीदेवी, राजगढ़, झाबुआ की एम्बुलेंस भी मोके पर पहुची और सभी घायलो को बस से निकाला गया।
डाक्टर संदीप ठाकुर ने बताया घटना में 70 लोग घायल हुए थे, इनमें से 34 को जिला अस्पताल लाया गया था, बाकी का उपचार कालीदेवी स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। इन 34 को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया, वहीं इनमें से 1 व्यक्ति की हालात गम्भीर होने से उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना में 1 महिला की मृत्यु हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *