थांदला। विश्व के सबसे बड़े संविधान को लागू कर अपने देश को पूर्ण लोकतांत्रिक बनाने के रूप में मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगांठ बड़ी धूम धाम से मनाई गई। कोरोना संक्रमण की बढ़ती लहर को देखते हुए कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुए वहीं सभी प्रमुख शासकीय एवं निजी संस्थानों व कार्यालयों पर संस्था प्रभारी अथवा अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। नगर के मध्य आजाद चौक पर परम्परागत ध्वजारोहण पुलिस जवानों के गार्ड ऑफ ऑनर के साथ नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर व अटल सेवा संस्थान पर राजू धानक ने ध्वज फहराया। नगर के प्रबुद्ध समाजसेवी नागरिकों का सम्मान कोविड के चलते नगर में कोई सार्वजनिक आयोजन नहीं हुए वहीं स्थानीय प्रशासन ने बिना माला के ही मीसा बंदियों के घर जाकर महज शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान की औपचारिकता निभाई। वहीं अन्य किसी समाजसेवी का सम्मान नहीं किया जिसके चलते नगर के गणमान्यजनों ने नगर के 60 समाजसेवियों का अभूतपूर्व सम्मान किया। आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा अजजा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा प्रदेश मंत्री महिला नेत्री संगीता सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी व प्रशासनिक अधिकारी एसएस चौहान ने अपना आतिथ्य प्रदान करते हुए नागरिकों का सम्मान किया। आयोजकों ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन पवन नाहर ने एव सुधीर शर्मा व समकित तलेरा ने आभार माना। इनका हुआ सम्मान आदिवासी अंचल में खेल, योग और शिक्षा के माध्यम से सेवा देने के लिए महर्षि दयानंद आश्रम के दयासागर, नीरज भट्ट सुशील शर्मा, विजय जोशी, दिलीपसिंह राठौर एवं प्रवीण भाटी के साथ पंकज व्यास, कालूसिंह भूरिया, कुलदीप सिंह झाला, महेंद्र उपाध्याय, शिक्षा जागरूकता अभियान के लिए बीइओ पीएन अहिरवार, स्वरूप श्रीवास्तव, मरणोपरांत अब्दुल हक खान (भोला भैया) के बड़े भ्राता अब्दुल समद खान व बीएन शर्मा, चिकित्सा क्षेत्र के लिए मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष दुबे, प्रशासनिक सेवा के लिए तहसीलदार एसएस चौहान व गुलाबसिंह निनामा, नगर में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए यतींद्र दायजी, लायंस क्लब अध्यक्ष बीएल गुप्ता, मेडिकल एसोसिएशन से रजनीकांत उपाध्याय, रोटरी क्लब अध्यक्ष नीरज सौलंकी, कपड़ा एसोसिएशन अध्यक्ष अमित शाहजी, महेश नागर, पारस तलेरा, अशोक अरोड़ा, लक्ष्मण राठौड़, गजेंद्र चौहान, गणराज आचार्य, राकेश सोनी, श्रीमंत अरोड़ा, मोहन यादव, जानकीलाल राठौड़, प्रशांत उपाध्याय, उभरती हुई प्रतिभा के रूप में मास्टर लक्ष्य तलेरा का सम्मान किया गया। Post navigation धर्मलता महिला मंडल ने किया कम्बल और वस्त्र दान मीडिया के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले विवादस्पद प्राभारी प्राचार्य को किया पदमुक्त