झाबुआ। सर्व पितृ अमावस्या पर सामूहिक श्राद्ध तर्पण आयोजन गायत्री शक्ति पीठ बसंत कालोनी पर आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवम युवा पुरुषों ने श्रद्धा पूर्वक श्राद्ध तर्पण संपन्न किया। कर्म काण्ड युग प्रवक्ता विनोद जायसवाल ने कराया । प्रमुख ट्रस्टी एसएस पुरोहित ने बताया की इस तर्पण संस्कार हेतु आज के समय में पंडित सहज उपलब्ध नहीं होते, क्योंकि यह समय साध्य है। सभी के पास इतना समय संसाधन नही है । लुप्त हो चुके इस तर्पण संस्कार को गायत्री परिवार सभी संस्थानों में सामूहिक निः शुल्क करवाता है, एवम सामग्री की भी व्यस्था स्वयं करता है । आज प्रात: 8 बजे से श्रद्धालु जूट गए एवम गरिमा मई वातावरण में 10 बजे तक संपन्न हूवा । जिसमे देव तर्पण, पितृ तर्पण, ऋषि तर्पण, यम आदि देवता को तर्पण बाद ब्रह्म यज्ञ, देव यज्ञ, पितृ यज्ञ आदि के बाद पिंड दान एवम गायत्री। यज्ञ पितृ को विशेष आहुतियां दी गई। कार्यक्रम में दिनेश डांगी, दीपक त्रिवेदी, पीयूष जायसवाल , निलेश पुरोहित ने व्यस्था संभाली । एवम ब्रजेश तवली दंपति, सरदार चौहान, नीरज बंसल, पुरुषोत्तम ताम्रकार, डॉ. विश्वाश, ममता, वनिता, मलिक, अनिता, अरुण अरोरा, सहित कई लोगो ने भाग लिया । Post navigation जिला जेल में सामूहिक पितृ तर्पण पूजा का आयोजन नशा निवारण जन जागरण सप्ताह अंतर्गत नशे के दुष्परिणाम बताए