रितेश गुप्ता, थांदला गायत्री परिवार थांदला एवं ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन द्वारा कोरोना मरीजों के लिए मेडिकल किट निशुल्क वितरण करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी थांदला को सुपुर्द की गई। गायत्री परिवार एवं TWTA परिवार झाबुआ से महेन्द्र उपाध्याय, सीपी त्रिपाठी, मनीष पालीवाल, मनोज पालीवाल, राजमल राठौर, अमित त्रिवेदी, लखन बैरागी, मनीष पवार राणापुर, राजेन्द्र सोनी जोबट, फिरोज खान अध्यापक,राकेश भूरिया, जयश्री शर्मा, कुलदीप झाला सहित सदस्यों के संयुक्त योगदान से 150 मेडिकल किट जिसमें कोविड-19 प्राथमिक उपचार की सारी दवाइयां, सैनिटाइजर व मास्क सम्मिलित है अनुविभागीय अधिकारी ज्योति परस्ते को दी गई । ताकि प्रशासन द्वारा जरूरत मन्द लोगों उक्त सामग्री पहुंचाई जा सके। अनुविभागीय अधिकारी ज्योति परस्ते सहित नगर के समस्त सामाजिक संस्थाओं ने गायत्री परिवार एवं ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के इस कार्य की सराहना की गई। Post navigation पुलिस ने दिखाई गांधीगिरी तो प्रशासन ने बीमारी से बचने के लिए हाथ जोड़कर की अपील अंचल की “आस” बना आशा कोविड केयर सेंटर; बारह दिन में चोदह मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर