झाबुआ। ‘दिल में तेरा प्यार है’ वीडियो सीडी का विमोचन शनिवार को दोपहर 3 बजे स्थानीय एम-2 सभागृह में एक गरिमामय समारोह में हुआ। इस वीडिया सीडी में अभिनय पारा के युवा विक्रमसिंह डोडिया एवं गुजरात की फैमस कलाकार निमीषा तड़वी ने किया है। विमोचन अवसर पर दोनो कलाकारों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनिल श्रीवास्तव ‘पारा’ ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित समारोह में अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेष दुबे, धनसिंह बारिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपेश बबलू सकलेचा, जिला सलाहकार मंडल (डीपीए) के अध्यक्ष यशवंत भंडारी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामशंकर चंचल उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वतीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर अतिथियों द्वारा किया गया। पश्चात ‘दिल में तेरा प्यार है’ वीडियो सीडी का दोनो कलाकारों सहित सभी अतिथियों ने मिलकर विमोचन किया। जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेष दुबे ने कहा कि निश्चित ही इस जिले मे ंप्रतिभाओं की कमी नहीं है। मुझे इस बात की खुषी है कि एक छोटे से गांव पारा से फिल्मी कलाकार के रूप में युवा विक्रमसिंह डोडिया उभर रहे है एवं वह जिले का नाम प्रदेष एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करे, ऐसी मेरी शुभकामना है। दी सीड़ी के बारे में जानकारी इस दौरान विक्रमसिंह डोडिया ने अपनी इस सीडी के बारे में जानकारी दी एवं उसके गीत भी गुनगुनाएं। इसके साथ ही गुजरात की केमस कलाकारा निमीषा तड़वी ने बताया कि उन्हें इस सीडी में विक्रमसिंह डोडिया के साथ काम करके बहुत ही खुशी हुई एवं हमने मिलकर इसमें एक अच्छा अभिनय प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर प्रोड्यूसर प्रकाश बारोड़ एवं डायरेक्टर जेसी पटेल ने भी जानकारी दी। Post navigation चार धाम यात्री लौटे तीर्थ यात्रियों का किया भव्य स्वागत चारधाम की यात्रा से लौटे श्रद्धालु नगर मेें किया भव्य स्वागत