नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ Desk अब से कुछ देर पहले झाबुआ की पुलिस लाइन के समीप दो गाड़ी टकराने के विवाद में कुछ युवकों ने झाबुआ जनपद शिक्षा केंद्र में पदस्थ सब इंजीनियर मूलचंद मेड़ा पर हमला कर दिया, युवकों ने इंजीनियर मेड़ा की बेरहमी से पिटाई की एवं उसके बाद पत्थर से सिर पर प्राण घातक हमला किया जिससे इंजीनियर मेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए । कई देर के विवाद के बाद पुलिस ने पहुंचकर युवकों के चंगुल से इंजीनियर मेड़ा को छुड़वाया और थाने लेकर गए, फिलहाल दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और इंजीनियर का मेडिकल कराया जा रहा है। Post navigation कॉलोनी में दिखी अज्ञात कार, पुलिस ने जब्त कर शुरू की मालिक की तलाश ड्रग्स परिवहन करते हुए युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, 3 लाख रुपए की अवैध मादक पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार