रितेश गुप्ता, थांदला मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं मध्य प्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन के द्वारा चलाएं जा रहे सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन कार्यक्रम के दूसरे चरण के प्रशिक्षण का समापन प्रधानमंत्री कौशल केंद्र थांदला में किया गया। इस समापन समारोह में संस्था से कार्यक्रम अधिकारी विजय यादव एवं जिला समन्वयक नयन पाण्डेय की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम अधिकारी विजय यादव ने प्रतिभागियों को बताया की मातृ मृत्यु और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए हमें निरंतर प्रयास करना है तथा आपको किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो हमारी संस्था आपके साथ हैं। इस दौरान प्रतिभागियों को संस्था द्वारा चेक और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान संस्था से ब्लॉक समन्वयक जाफर हुसैन, जागृति कटारा और ब्लॉक से एमजीसीए सदस्य राजेश परमार उपस्थित थे। ) Post navigation कृषकों को की चिंता बढ़ी नहीं बरस रहे बादल, गर्मी व उमस ने किया हलाकान नि:शुल्क आयुर्वेद रोग निदान शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों का किया उपचार