मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ क्षेत्र में इन दिनों आसमान पर बादलों के छाने तथा बिना बरसे ही चले जाने कभी छांव तो कभी धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कृषक आसमान की ओर ताक रहे हैं कि कब वर्षा होगी। पिछले 1 हफ्ते से वर्षा की संभावना बनती है तथा फिर बिगड़ जाती है आसमान पर बादलों की आवाजाही हो रही है कभी तेज हवा तो कभी तेज गर्मी और लू चलने से तापमान का पारा भी आसमान पर है। वहीं क्षेत्रवासी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बादल है कि बिना बरसे ही गुजरे जा रहे हैं क्षेत्र में अधिकांश जून के प्रथम सप्ताह में वर्षा की संभावना रहती है। मगर इस बार आधा जून माह बीता जा रहा है। मगर वर्षा नहीं हो रही है क्षेत्र में पूजा पाठ तथा दुआओं का दौर भी चालू हो गया है अब इंतजार है कि जल्द ही दुआओं का असर हो और झमाझम बारिश हो। ) Post navigation गोरीशाह रेहमतुल्लाह अलैह के उर्स में कव्वालों ने बांधा समां गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण में दी ग्रामीणों को जानकारियां