लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदला रोड़ गांव थांदला रोड-नौगांवा में रेलवे स्टेशन पर करीब 10 दिन से एक मानसिक रूप से बीमार महिला घूम रही थी जिससे उसका नाम पता पूछने पर सही से नही बता पा रही थी। काफी तलाश करने पर भी उसके परिवार की जानकारी नही मिली, इस बीच गांव के समाजसेवी प्रवेश परमार व उनके सहयोगियों द्वारा रोजाना महिला के खाने पीने की व्यवस्था की ओर इंदौर के समाजसेवी जयू जोशी से संपर्क किया जिसके बाद महिला को रविवार सुबह गांव वालों व पुलिस चौकी के सहयोग से इंदौर बाणगंगा स्थित प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में भिजवाया गया। इस अवसर पर व्यापारी संघ अध्यक्ष कमलेश कटारा, जयु जोशी, प्रवेश परमार, अज्जू पंचाल, दिनेश गारी, राहुल जेन, सुमित बंजारा, नीलेश परमार व चौकी प्रभारी नौगांवा एएसआई लक्ष्मणसिंह डोडियार, प्रधान आरक्षक चंदरसिंह निगवाल, आरक्षक राहुल मकवाना आदि उपस्थित रहे। Post navigation नवगठित छात्र परिषद की शपथ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश 15 दिवसीय सृजन किशोर आत्मरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण का समापन