मयंक गोयल@ राणापुर कोरोनावायरस धीरे गांव की ओर बढ़ता जा रहा है गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में राणापुर के समीप ग्राम छापरी के 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह जो युवक पॉजिटिव आया है इसकी सैंपल 4 अगस्त को राणापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेंडमली ओटीपी के जरिए सैंपल लिए थे जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और कोरोनावायरस गांव की ओर बढ़ गया है वहीं यह भी बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ही है गुजरात से मजदूरी कर लोटा है। स्वास्थ्य विभाग अब इसकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में लग गया है। इसकी पुष्टि बीएमओ जी एस चौहान ने की। साथ ही उन्होंने झाबुआ LIVE के माध्यम से जनता से अपील की कि कोरोनावायरस अब गांव में फैल रहा है और जनता को और भी अलर्ट को सतर्क रहने की आवश्यकता है जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले वह बाहर भी निकलना हो तो मास्क के जरूर पहन कर निकले और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन जरूर करें। Post navigation राणापुर मे कोरोना के चार नये मरीज ; सैंपल लेने गयी टीम से बदसलुकी करने वाला निजी चिकित्सक भी पाजीटिव गाँवो में पहुँचा कोरोना, राणापुर के इस गाँव मे कोरोना की दस्तक