ईद की बधाई के चलते शीरखुरमे का दौर, बच्चों के खासा उत्साह दिखा, खुदा के दरबार मे सिर झुकाकर सजदा किया। झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से एमके गोयल की रिपोर्ट- ईद-उल-फितर की नमाज झाबुआ रोड स्थित ईदगाह पर अदा की गई। जामा मस्जिद से एकत्रित होकर समाज जन जुलूस के रूप में ईदगाह तक पहुंचे। पेश इमाम मौलवी जेनुद्दीन कादरी ने ईद की नमाज सुबह 9:30 बजे पढ़ाई, जहां समाजजनों ने खुदा के दरबार में सिर को झुकाकर सजदा किया। दुआ की बारीश की लंबी खेंच से परेशान दुनिया की हर मखलूक के हक में नमाज के बाद परवरदीगार से रहमतों वाली बारीश बरसाने के लिए खुदा से मिन्नते की। खुदा के बंदों से जाने अनजाने में हुए गुनाहों को माफ करते हुए पूरी कायनात में अमन चैन कायम रहे,ऐसी दुआएं की। नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कब्रिस्तान पहुंच कर अपने बुजर्गो व परिवार वालो की कब्र के पास खड़े रहकर उनके हक में भी दुआ करते हुए कब्र के अजाब से उन्हें माफ करने की भी मिन्नते की। नप अध्यक्ष ने दी बधाई नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश डामोर भी सुबह ईदगाह पर पहंचे समाजजनों को ईद की बधाई दी। सुरक्षा के लिए तहसीलदार बीएस तमखानिया, थाना प्रभारी भीमसिंह सिसौदिया सहित पूरा अमला मौजूद रहा। बच्चों में दिखा बहुत उत्साह ईद के पाक त्यौहार को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। ईदगाह के पास लगी दुकानों से उन्होंने खिलौने व खाने पीने की वस्तुए खरीदी। बच्चो नए कपड़े तरह-तरह की वेशभूषा में दूसरे को गले लगकर ईद का बधाईया दी। देर शाम तक चला शीर खुरमे का दौर नमाज अदा करने के बाद एक दुसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सुबह से शुरू बधाईयों के दौर के साथ शीरखुरमे का दौर देर शाम तक चलता रहा। चांद दिखते ही मनाई खुशिया रमजान के पाक महिना खत्म होते ही रात्रि में ईद का चांद नजर आते ही मुस्लिम समाजजनों में खुशी का इजहार होने लगा। देर रात तक ईद का सामान खरीदा लगाया। Post navigation लोकायुक्त ने कार्यपालन यंत्री को रिश्वत लेते रंगे हाथ धरदबोचा ईद उसी की है जिसने अपने आपको बुराइयों से रोका : इस्माइल बरकाती साहब