झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्रसिंह नायक की रिपोर्ट- नवरात्र पर ग्र्राम मे चल रहे गरबो महोत्सव अब अपने पूरे मशाल पर है। स्थानिय श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण मे नवयुवक मण्डल द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव मे गरबा करने वालो के साथ देखने वालो की भी काफी भीड़ जुट रही है। देर रात तक चल रहे गरबा कार्यक्रमों मे युवाओं के साथ महिलाएं पुरूष भी माता के दरबार मे अपनी आस्था प्रकट कर रहे है। क्षेत्र विधायक शांतिलाल बिलवाल पिटोल के गरबोत्सव मे पधारकर मातारानी की आरती का लाभ लिया। नवयुवक मण्डल द्वारा नवमी को महाआरती का अयोजन किया जाएगा जिसमे मातारानी को छप्पन भोग का प्रसाद चढाया जायेंगा। स्थानिय आजाद चोक एवं शिवाजी चोक मे भी भव्यता के बिच गरबा महोत्सव मे काफी भक्त देर रात गरबा कर माता की भक्ती मे लीन है। Post navigation माताजी स्थापना को लेकर विवाद ; पथराव के आरोप के बीच पुलिस मोकै पर चच॔ कैंपस मे ” नोवैना” गरबे का दोर , झूम रहे है लोग