थान्दला – गणेश चतुर्थी के महापर्व पर चारों ओर बप्पा की की धूम रही आज गणेश चतुर्थी से अनंत चैदश तक चलने वाला महापर्व की शुरुआत आज चतुर्थी से धुमधम से हुई। गणेश चतुर्थी पर गणपती आयो रे बप्पा रिद्धि सिद्धि लायो …… ओर गणपति बप्पा मोरिया की धुन पूरे दिन गूंजती रही। श्रद्धालुओं ने सुविधा अनुरूप गाजे बाजे एवं ढोल नगाडे के साथ श्रद्धा पूर्वक गणेश विराजित हुए। एकत्रित गणेश प्रतिमाऐं महेन्द्र उपाध्याय के निवास पर से नगर के प्रमुख मार्गो पर होती हुई गणेश मन्दिर पहंुची जहां विधि विधान से गणेशजी का पूजन किया। श्री बडे़ गणेश मन्दिर पर भगवान गणेश का आकर्षक श्रृंगार किया गया व मन्दिर को पुष्प मालाओ से सजाया गया। महा आरती एवं महाप्रसादी के पश्चात गणेश प्रतिमाएं नगर के विभिन्न स्थानों व घरों मे विराजित हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने उपस्थित हो धर्मलाभ लिया। Post navigation सर्वधर्म प्रार्थना में श्रद्धा सुमन अर्पित किये शान्ति समिति की बैठक में हर बार की तरह प्रस्ताओं व सुझाओं की एक बार फिर हुई बारिश