खरडू बड़ी। नगर में गणेशोत्सव पर गणेश मित्रता मण्डल खरडू बड़ी के युवाओं ने खरडू बड़ी के राजा गणेश जी का भव्य आगमन ढोल नगाड़ों के साथ किया। खरडू बड़ी में गणपति बप्पा की प्रतिमा करीबन 10 फिट ऊंची की गुजरात के गोधरा से लाई गई।जिसका गांव में भव्य आगमन गणेश मित्रता मण्डल के साथ ग्रामीणों ने फटाके एवं पुष्प वर्षा कर किया गया। गणपति बप्पा के आगमन के पहले गणेश मित्रता मंडल के युवाओं ने करीबन 5 दिनों के पहले से ही रात दिन गणेश पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया। जिसके बाद 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा का गांव में डीजे के साथ गांव में जुलूस निकालकर नगर भ्रमण कर धूमधाम के साथ उत्साह के साथ बप्पा की स्थापना की गई।शाम को गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया।इसके बाद बप्पा की महाआरती की गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। इसके बाद गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। गणेश पंडाल में होंगे खेलकूद एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित गणेश मित्रता मंडल के रोहन ,सुरेश, रोशन ,संतोष, गोलू बारिया,शांतु ,गोलू, मनीष, प्रहलाद, छोटू ,विकाश ,टीमू, जियान,विपुल, गौरव आदि सदस्यों ने बताया कि गणेश जी के 10 दिन गणेश पंडाल में अलग अलग कार्यक्रम किये जायेंगे। गांव में अलग अलग जगह विराजे गणपति बप्पा गणपति उत्सव जिलों के साथ अब ग्रामीण अंचल में भी ग्रामीणों में गणेश चतुर्थी का उत्साह देखने को मिला गणेश चतुर्थी के दिन गांव में करीबन 10 से अधिक अलग-अलग जगह गणपति बप्पा विराजे ग्राम खरडू बड़ी के मां चामुंडा माता मंदिर, राम मंदिर ,दशा माता मंदिर ,शीतला माता मंदिर,वंजिया फलिया, माल भूरिया ,तारा घाटी अन्य प्रस्थानों पर गणपति बप्पा विराजे जहां पर दसों दिन गणेश पंडालो में अलग-अलग खेलकूद के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। Post navigation राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी करोड़ों की लागत से बना स्कूल भवन, फिर भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे बच्चे, एक साल बाद भी सड़क-पानी का इंतजाम अधूरा