रितेश गुप्ता, थांदला नगर में गणेश उत्सव पर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा विविध आयोजन कर उत्सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नयापुरा में विराजित नयापुरा के राजा पांडाल में 108 जोड़ो द्वारा महाआरती की गई। अवसर पर विराजित गणेश प्रतिमा का भव्य श्रंगार किया गया। 108 जोड़ो द्वारा एक साथ उतारी गई आरती का दृश्य अत्यंत मनमोहक था जिसे देखने के लिए नगर के श्रद्धालु पांडाल में उपस्थित रहे। अवसर पर मोहनलाल नागर, नप अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, दिलीप कटारा, मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला भाबर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, रुसमाल चरपोटा, महेश नागर, अमीत शाह, पारस तलेरा, शांतिलाल सोलंकी समेत विभिन्न समाजजन उपस्थित रहे। नगर के पिपली चौराहे पर खाटु श्यामजी की भजन संध्या का आयोजन आजाद पिपली मित्र मंडल द्वारा किया गया। जहां भजन गायक विजय चौहान द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। Post navigation ताजियों के जुलूस में देर रात तक गूंजता रहा या हुसैन-या हुसैन सुधीर भाबर व दिनेश डामर युकां अध्यक्ष मनोनीत