रितेश गुप्ता थान्दला- जनपद पंचायत मीटिंग हॉल में गुरुवार शाम साढे छह बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमे नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामोर वार्डएक के पार्षद गजेन्द्र चौहान वार्ड 15 के पीटर बबेरिया पार्षद भय्यू वैरागी विश्वास सोनी ने अपने विचार रखे। थाना प्रभारी शेरसिंह बघेल ने सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी में बताया कि गणेशजी की प्रतिमा स्थापित पण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था स्वयं की जाए तथा विद्युततार खुले नहीं रखे एवं प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर प्रकाश की व्यवस्था करना आवश्यक है। नगर पंचायत के गौरांक राठौर ने समुचित व्यवस्था की जानकारी के बारे में बताया। इस अवसर पर नवनर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर का स्वागत थाना प्रभारी बघेल द्वारा किया गया। बैठक में नीरज जानी एवं जयपाल मचार उपस्थित रहे। Post navigation धूमधाम से शहर के चौराहों-पंडालों में विराजे गजानन ‘मिल बांचे’ कार्यक्रम में विधायक ने छात्राओं को पढ़ाया