डॉ सरफराज खान, उमरकोट गत रात्रि गणपति बप्पा का विसर्जन धर्मावलंबियों द्वारा कर दिया गया। अंतिम दिन ग्रामीणों ने गणेशजी को 56 भोग चढ़ाया । इस दौरान भक्तों ने अंतिम बप्पा आरती का लाभ लिया। कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सांसद गुमानसिंह डामोर के छोटे भाई पूर्व सरपंच एव समाज सेवी गजराजसिंह डामोर की सानिध्य में विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर रामसिंह तोमर, समाज सेवक शंकरलाल चौधरी, संदीप कुशवाह, शिवा कुशवाह, मनीष मावा, मनोज राठौड़ समेत ग्रामवासी मौजूद थे। इस दौरान गणेशजी का विसर्जन चल समारोह निकाला जिसमें ग्राम गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ जैसे नारों से दिनभर गूंजता रहा एवं भक्तों में इस दौरान उत्साह देखा गया। Post navigation पेटलावद में फाँसी के फंदे पर झूलता मिला कॉलेज स्टूडेंट का शव; फैली सनसनी … 10 दिवसीय गणेश उत्सव का विसर्जन के साथ समापन समारोह संपन्न