सलमान शैख़@ झाबुआ Live अब से थोड़ी देर पहले पेटलावद के चमठा चौक पर किराए के मकान में रह रहे कॉलेज स्टूडेंट का शव युवक फाँसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना के बाद नगर में सनसनी फैल गयी। आसपास के लोगो की घटनास्थल के पास भारी भीड़ जमा हो गई। यह युवक नारंदा निवासी है जिसका नाम विजय गणावा है और यह शासकीय महाविद्यालय में बीएससी का छात्र था। और तीन दोस्त साथ रहते थे, जिसमे एक उसका खुद का भाई था, अनन्त चतुर्दशी पर एक दोस्त उसके गांव गया था, बस इसी दरमियान यह घटना हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और झाबुआ से एफएसएल टीम भी पेटलावद के लिए निकल चुकी है। अभी शव को उतारा नही गया है। टीम के आने के बाद ही शव को नीचे उतारा जाएगा। इस युवक ने आत्महत्या क्यो कि इसका पता पुलिस जांच में ही चलेगा। Post navigation 17 माह बाद खुली प्रायमरी स्कूल, बच्चों में दिखा पढ़ाई को लेकर उत्साह किया विधि शुभारंभ गणेशजी को 56 भोग लगा कर किया पूजा-पाठ, निकला विर्सजन जुलूस