पीयूष चन्देल, अलीराजपुर नगर से तीन किलोमीटर दूर अचल गांव गड़ात मे स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर मे आज भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान हनुमानजी की मुर्ती का आकर्षक श्रृंगार प.घनश्याम दास जी के द्वारा किया गया। छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई उसके बाद भंडारा प्रारंभ किया गया, जिसमे हजारो श्रद्धालुओं ने सुबह से देर शाम तक दर्शन लाभ के साथ अन्नकूट भोजन प्रसादी गृहण की। इनका रहा सहयोग भंडारे के सफल आयोजन में दीपक दीक्षीत, नितिन सोलंकी, शिवांश सोलंकी, जगदीश राठोर , बहादूर सिह रावत, लक्ष्मण दिलीप, जग्गन रावत, जितेंद्र जोशी, सचिन परिहार, धूरू, पकज परिहार, रितेश डावर आदी का सहयोग सराहनीय रहा। Post navigation विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पतंगबाजी का उत्साह चरम पर ,कोरोना काल में लौटी रौनक