वीरेन्द्र बसेर, घुघरी जिला स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता झाबुआ में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में हाई स्कूल मठ मठ की बालिका गंगा पिता भूलिया डांगी ने 800 मीटर दौड़ में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका संभाग स्तर पर चयन हुआ। अगर ग्रामीण प्रतिभागियों को अवसर मिले तो प्रतिभाओ की कमी नही है यही कहावत गंगा ने सिद्ध कर दिखाई। उनके इस चयन पर खेल प्रभारी फूलसिंह वसुनिया, प्राचार्य मांगीलाल गरवाल व समस्त स्कूल स्टाफ ने बधाई दी एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Post navigation नगर के वार्ड क्रमांक 9 से हुआ मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास कार्य योजना का भूमिपूजन धापूबाई काग का 104 वर्ष की आयु में निधन ,4 बजे निकलेगी अंतिम संस्कार यात्रा