रितेश गुप्ता, थांदला
न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी नदीम खान ने फरियादी दरियाव सिंह के खेत में घुसकर चोरी करने वाले आरोपियों के जेल भेज दिया। घटना के मुताबिक 29 जुलाई की शाम 6 बजे ग्राम नरेला फरियादी दरियाव सिंह के खेत केअंदर घुस कर फरियादी के खेत में लगी पानी की विद्युत मोटर आरोपीगण कालू पिता नरू वसुनिया, दलसिंह पिता भुरजी एवं मुकेश पिता तुलसीराम गरवाल निवासीगण करेला चुरा कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना थांदला द्वारा धारा 379 भादवि के अंतर्गत अपराध कायम किया गया। आरोपीगण के कब्जे से विद्युत मोटर जप्त कर पुलिस द्वारा तीनों आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक निरोध में न्यायालय में पेश किया गया। आरोपीगण की ओर से जमानत आवेदन न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने आवेदन निरस्त कर आरोपीगण को जिला जेल झाबुआ भेजा। अभियोजन की ओर से उक्त जमानत आवेदन का विरोध किया गया। अभियोजन द्वारा प्रस्तुत तर्कों से सहमत होते हुए न्यायालय ने आरोपीगण द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन को खारिज करते हुए आरोपीगण को न्यायिक निरोध में जिला जेल झाबुआ भेजा दिया गया।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *