इरशाद खान, बरझर आजाद नगर थाने की बरझर पुलिस चौकी के अंतर्गत तंबोलिया फलिया निवासी मुकेश पिता रतना भूरिया उम्र 32 वर्ष की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मुकेश अपने खेत में शनिवार शाम 4 बजे के आसपास पानी फिरा रहा था। तभी अचानक कुएं के पास मोटर के वायर में उसका पैर उलझ गया और वह कुएं में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के तीन घंटे बीतने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। परिजन पुलिस के इंतजार में शाम 7 बजे तक कुएं के पास बैठे रहे। Post navigation शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरझर में 10वीं का परिणाम 68.62 प्रतिशत, 12 वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा सांसद और विधायक ने विभिन्न सड़क निर्माण का भूूमिपूजन किया