भूपेंद्र नायक, पिटोल पिटोल से डेढ़ किलोमीटर दूर गांव कालिया छोटा में लबाना टोडी के किसान प्रहलाद सिंह कचराजी के खेत में गेहूं काटकर इकट्ठे किए हुए थे। फसल को थ्रेशर मशीन से निकालने की तैयारी कर रहे थे कि पकी पकाई गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी इतनी भयंकर थी कि ग्रामीणों को आग बुझाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से गेहूं का ढेर और राख के ढेर में तब्दील हो गया। जिससे किसान प्रहलाद का हजारों रुपए का नुकसान हो गया। समय पर नहीं पहुंचा झाबुआ फायर ब्रिगेड आग बुझाने के लिए ग्रामीणों द्वारा प्रशासनिक स्तर पर फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए सूचना दी गई परंतु आग लगने के 3 घंटे तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचा झाबुआ की बजाय मेघनगर से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा जिससे यह साबित होता है कि झाबुआ जिले के दमकल विभाग के लोग कितने लापरवाह है ऐसी परिस्थितियों में ग्रामीण बस्तियों में आग लगे तब आज में जान माल का नुकसान हो जाए तब तक भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचेगा। Post navigation पिटोल पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन से जब्त की 6 लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब प्रतिबंध के बावजूद तेज आवाज में बज रहा था डीजे, पुलिस ने जब्त कर लगाया जुर्माना