जीवनलाल राठोड @ सारंगी माही नहर निर्माण मे भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे है ओर बीती रात यह साबित भी हो गया जब माही नहर का एक हिस्सा बीती रात बावड़ी गांव के समीप टुट गया ओर नहर का पानी खेतों मे घुसकर किसानो को नुकसान पहुंचा गया । सबसे ज्यादा प्रभावित किसान अंबाराम माल हुऐ है जिनके 5 बीघे के खेत मे पानी घुस गया ओर देखते ही देखते उनके खेत तालाब मे तब्दील हो गये । इलाके के किसानों का कहना है कि घटिया निर्माण के चलते नहर पानी का दबाव नही सह पायेगी यह आशंका उन्होंने परियोजना से जुडे अधिकारियों को पहले ही जता दी थी लेकिन अधिकारियो ने उनकी आशंका को हल्के मे लिया ओर यह हालात बने .. प्रभावित किसान अब अपनी फसल का मुआवजा चाहते है ओर नहर निर्माण मे हुऐ भ्रष्टाचार की जांच भी । Post navigation चुनावी महायज्ञ में डाली आहुतियां, ग्रामीण क्षेत्र में बंपर वोटिंग तो नगरीय क्षेत्र में उत्साह की कमी इंतजार 11 दिसंम्बर काः क्या वालसिंह का खुलेगा खाता या निर्मला दोहरा पाएगी या बागी बनाएगें इतिहास..?