अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से फिरोज खान की रिपोर्ट- अलीराजपुर पुलिस ने विगत 1 जून को सोंडवा थाने के लोढनी के पास नर्मदा- झाबुआ ग्रामीण बैंक की कैश वैन लूट का आज पर्दाफाश कर दिया है। आज एसपी कार्तिकेयन के. ने अलीराजपुर पुलिस कंट्रोल रुम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया कि इस लूट में शामिल खुद ड्राइवर अमित (उसके साथी अनसिंह) राहुल, बसंत डामोर एंव मनजी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 10 लाख 5 हजार रुपए, एक कट्टा, एक बुलेरो, दो मोबाइल, एक हीरो होंडा बाइक बरामद हुई है। मुख्य आरोपी जैमाल, राजेश एवं नेवल फरार है उनकी तलाश जारी है। Post navigation भाजपा ने शुरु की नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारी ; जारी की प्रभारियों की सूची खुद बैंक कैश वैन का चालक निकला लुटेरो का साथी ; 5 गिरफ्तार ; तीन फरार