मयंक विश्वकर्मा @आम्बुआ

आम्बुआ से लगभग 12 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र वेगड़ा में विगत हफ्ते एक ससुर द्वारा अपनी पुत्रवधू को घर में काम नहीं करने का ताना देते हुए आवेश में आकर तीर से घायल कर वह फरार हो जाने तथा इलाज के दौरान घायल महिला की मृत्यु हो गई थीं, तथा फरार ससुर को गिरफ्तार कर लिया।  आम्बुआ थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया कि 8 मई को शाम 7 बजे ग्रामीण क्षेत्र में वेगड़ा निवासी नंदू पिता भीमसिंह भील (62) ने अपनी पुत्रवधू सायकु पति बच्चु भील (26) को यह कहते हुए कि तू घर में काम नहीं करती है खाना नहीं बनाती है आज तुझे मार ही देता हूं कह कर हाथ में ले रखी तीर कमान से तीर चला दिया जो कि बहु सायकु के दाहिने और सीने में जा लगा । वह घायल होकर जमीन पर गिरी तो ससुर ने तीर खींच लिया तथा फरार हो गया। घटना की सूचना पर 108 के माध्यम से इलाज हेतु अलीराजपुर भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान सायकु बाई की मृत्यु हो गई जिस पर प्रथम रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 20/2020 धारा 174 के तहत प्रकरण कायम किया गया।मृत्यु की चिकित्सकीय रिपोर्ट मिलने पर धारा 302 के तहत आरोपी नंदू पिता भीम सिंह के खिलाफ प्रकरण कायम किया जाकर फरार नंदू की तलाश की गई। मुखबीर की सूचना पर 16/05/20 को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रकरण में गिरफ्तारी करने में थाना प्रभारी विकास कपीस के अलावा ए.एस.आई एम.एस. नायक, आ. अनिल, गणपत तथा जितेंद्र का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *