रक्षित मोदी, छकतला आज छकतला में खाद्य विभाग के अधिकारी एवं तहसीलदार पटेल ने सभी दुकानों का निरीक्षण किया एवं कोल्ड ड्रिंक्स की दुकानों का भी निरीक्षण करा जिस पर बहुत से दुकानों में एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक्स भरपूर मात्रा में मिली। एक्सपायरी डेक्ट के कोल्ड ड्रिंक्स को नष्ट किया गया। साथ खाद्य अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अगली बार अगर एक्सपायरी डेट की कुछ भी वस्तु मिली तो चालानी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह किराना दुकानों पर भी जांच की गई जिसमें वहां कुछ भी एक्सपायर डेट की सामग्री न मिलने की वजह से खाद्य विभाग के अधिकारी जादौन ने बताया कि हमेशा चेकिंग करने की वजह से एक्सपायरी डेट की सामग्री में गिरावट आई है और दुकानदार भी उस सामान को बेचने से परहेज करते हैं। Post navigation आदिवासी समाज ने विरांगणा महाराणी दुर्गावती मंडावी की शहादत व दिलीप सिंह भूरिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की वहशी दरिंदा नाबालिग के अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेलिंग कर करता रहा दुराचार, मामला दर्ज