रितेश गुप्ता, थांदला

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षक कमल अहिरवार द्वारा थांदला, मदरानी, काकनवानी में मेडिकल स्टोर्स पर निरीक्षण किया गया। अनियमितताओं के सम्बंध में निरीक्षण कर नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली औषधियों कोरेक्स, फेंसिट्रिल, फोडविन इंजेक्शन, कम्पोज़ इंजेक्शन, नाइट्रावेट टेबलेट, वेलियम आदि का स्टॉक चेक किया गया। ऑक्सिटोसिन इंजेक्शन का स्टॉक देखा गया। अनियमितता पाई गई फर्म में नोटिस जारी कर कार्यवाही की जा रही है। दवाइयों के दस्तावेज चेक किए गए है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थांदला के मोनिका मेडिकल, उषा मेडिकल, अणु ज्योति मेडिकल, मदरानी के श्रीराम मेडिकल आदि का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश भी दिए। अधिकारी अहिरवार ने बताया की आगामी दिनों में भी जिलेभर में निरीक्षण प्रक्रिया जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *