मयंक गोयल, राणापुर दो महीने की तैयारी ओर बैठकों के दौर में 29 जुलाई को बाबा खाटु की भजन संध्या को होना है जिसमे बंटी भाई सोनी प्रमुख गायक, श्याम भक्त एवं अन्य गायक इस भजन संध्या में चार चांद लगाकर रसिक भक्तों को भाव विभोर कर देंगे। पहली बार राणापुर में सोनी समाज के श्रीराम मंदिर में 29 जुलाई रकी शाम 8 बजे से आरंभ होगी। इस दौरान मक्सी निवासी बंटी भाई सोनी इस भजन संध्या में प्रमुख गायक एवं अन्य गायक गायिका के साथ एक नृत्य कलाकार भी इस भजन की शोभा बढ़ाएंगे। नि:स्वार्थ श्याम सेवा धाम रानापुर में आस पास से श्याम प्रेमी हजारों की संख्या में पहुंचें। वहीं बाहर से आए लोगों के भोजन और आवास की व्यवस्था है। इस भजन संध्या में सम्पूर्ण राणापुर की जनता ने सहयोग किया है। समिति ने धर्मावलंबियों से अपील की कि इस भजन संध्या अपनी खाली झोली भर कर जाए एवं धार्मिक आयोजन को सफल बनाए। इस आयोजन में हर समाज के प्रमुख अपना योगदान दे रहे है। Post navigation सपना संघवी ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन की महिला विंग की जिला प्रमुख मनोनीत दो बाइकों की भिड़ंत बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत, एक घायल