झाबुआ लाइव के लिऐ ” परवलिया” से हरीश पांचाल “ झाबुआ जिले के ” काकनवानी थाने की परवलिया चौकी के अंतर्गत ” खांदन” गांव में बीती मध्य रात्रि बंदूक एंव धारधार हथियार से मांगू पिता सकना भूरिया के मकान पर धावा बोला ओर लुट की वारदात खो अंजाम दिया । इस वारदात मे बदमाशो ने मांगू , उसके पुत्र मुकेश , पुत्री लीला एंव घर आये मेहमान थावरिया भूरिया को घायल कर दिया एंव चांदी का कंधोरा, सांकली, 2 जोडी पायजेब , 1 मोबाइल ओर एक झेला लेकर फायरिंग करते हुऐ फरार हो गये । इस वारदात के आधे घंटे बाद पुलिस की डायल 100 घटनास्थल पर पहुंची । काकनवानी पुलिस ने धारा 394 ipc के तहत मामला दर्ज कर लिया है । Post navigation राज्यपाल से मिलकर भूरिया ने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया जिले की बडी पंचायत मे से एक मे गंदगी का साम्राज्य