खवासा । व्यापमं घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह द्वारा लगाए गए कथित झूठे आरोपों को लेकर भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया । भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुरे ग्राम में विरोधास्वरूप वाहन रैली भी निकाली । भाजपा नेता और कार्यकर्ता स्थानीय शंकर मंदिर से वाहन रैली के साथ पुरे ग्राम का भ्रमण करतें हुए मुख्य चौराहे पर पहुंचे जहाँ श्री सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया ।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजू डामर, खवासा मंडल अध्यक्ष राजमल चोपड़ा, थांदला जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष राजेंद्र भगत, भाजपा नेता मुकेश हांड़ीकुण्डी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा, मंडी डायरेक्टर देवीसिंह देवदा और विभिन्न पंचायतों के भाजपा समर्थित सरपंचों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे । Post navigation सांसद ने स्वीकृत कर दी खवासा को मुत्रालय की सोगात चिकित्सक ने हाथ खड़े किये तो देशी तरीकों से करवा दिया प्रसव