झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- भाजपा मंडल के विस्तार लेकर उत्पन्न भ्रमपूर्ण स्थिति को स्पष्ट करते हुए खवासा मंडल अध्यक्ष रमेश बारिया ने बताया कि खवासा भाजपा मंडल की पूर्वगठित कार्यकारिणी पूर्ववत है। इसमें फिलहाल कुछ नए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है जो निम्नानुसार है उपाध्यक्ष- शैतान लोहार, देवीसिंह देवदा, बालू वसुनिया, रामसिंह पालरा। मंडल मंत्री- रमेश वसुनिया, जहु कटारा, पुनीबाई, भिलजी सिंगाड, टीकमदास बैरागी, राजेश जाट। कार्यालय मंत्री- आशीष कोठारी। मंडल अध्यक्ष रमेश बारिया ने बताया कि उक्त नाम के अतिरिक्त मंडल में कुछ सदस्यों को भी जोड़ा गया है बाकी सभी पदाधिकारी पूर्ववत है। Post navigation रात में डिलेवरी के नर्स ने लिए 500 रुपए फीस, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद दे रही धमकियां 21 हजार की अवैध शराब के साथ बाइक सवार पुलिस गिरफ्त में