अर्पित चोपड़ा खवासा खवासा पुलिस को अपहरण के मामले में आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी जुवानसिंह पिता जोगी सिंगाड निवासी तेजपुरा कुछ माह पूर्व ग्राम नारेला की एक नाबालिग लड़की को अपहरण कर ले गया था जिस पर खवासा पुलिस चौकी में आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 166/2020 धारा 363 में पंजीबद्ध किया गया था। करीब दो माह से फरार आरोपी जुवानसिंह को खवासा पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कोली ने अपने स्टॉफ के साथ घेराबंदी कर बुधवार शाम उसके घर से दबोच लिया। चौकी प्रभारी रमेश कोली ने बताया कि आरोपी से नाबालिग लड़की को बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने में चौकी प्रभारी कोली एवं आरक्षक राकेश डामर, आरक्षक पुखराज की भूमिका रही। Post navigation सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे ग्रामीण, बेवजह बाजारों में घूमने वालों ने बढ़ाया संक्रमण की आशंका भूमाफियाओं पर कार्रवाई करने की बजाय दलितों- गरीबों पर सरकार कर रही अत्याचार, दोषियों पर हो कडी कार्रवाई- विधायक पटेल