अलीराजपुर लाइव डेस्क पत्थर से हमला करता जादौन लगातार भ्रष्टाचार के कारनामे जब स्थानीय अखबारो मे प्रकाशित हुऐ तो प्रशासन द्वारा जांच के आदेश जारी हुऐ तो बौखलाए फूड सेफ्टी आफिसर ” धीरेंद्र सिंह जादौन ” ने आज समाचार प्रकाशित करने वाले पत्रकार ” गोविंदा गुप्ता ” पर पत्थरो से हमला कर दिया । पत्थरों से हुऐ इस हमले मे ” गोविंदा गुप्ता ” घायल हो गये ओर उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई । इस घटना के बाद पत्रकार गोविंदा ने अलीराजपुर कोतवाली पर धीरेंद्र सिंह जादौन पर आईपीसी की धारा 324 एंव 426 के तहत मामला दर्ज करवाया है । यह घटना अलीराजपुर की है ओर घटनास्थल मे साफ देखा जा सकता है कि जादौन अपने कार्यालय से ही पत्थरो से हमला कर रहा है । Post navigation सामने आया आबकारी विभाग का चेहरा , शराब डान अलकेश के ट्रक गुजरात जाने देने के दे रहा आयुक्त आदेश थांदला के एमजी रोड मे आए दिन लग रहा जाम से परेशानी बढ़ी