अलीराजपुर लाइव के लिऐ नानपुर से जितेंद्र वाणी ” राज” की रिपोर्ट । खंडवा – बडौदा स्टेट हाईवे पर बीती मध्य रात्रि एक सनसनीखेज लुट की वारदात हुई । एक बोलेरो जो धार जिले से एक ट्रक का पीछा कर रही थी उसने देशी शराब की 1200 पेटी से लदे एक ट्रक को अलीराजपुर जिले की सीमा मे प्रवेश करते ही फाटा के समक्ष ओवरटेक किया ओर कुछ हथियारबंद लोगो ने ट्रक को अपने हिसाब से अज्ञात जगह ले जाने को मजबूर किया उसके बाद ट्रक ओर शराब लेकर फरार हो गये । सुबह साढे 4 बजे जैसे तैसे नागपुर पहुँचकर चालक – परिचालकों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी उसके बाद पुलिस ने कुछ टीम बनाकर आसपास के इलाके मे सचिंग करवाई है यह कारवाई अभी जारी है ट्रक सहित देशी शराब की कीमत करीब 23 लाख रुपये प्रारंभिक तौर पर आंकी गई है एसपी कुमार सौरभ ने घटना की पुष्टि करते हुऐ जल्दी आरोपीयो को पकडने की बात कही है वही आबकारी विभाग के अधिकारी अभी फोन नही उठा रहे है । Post navigation कांसवा परिवार से कोर्ट कैंपस मे मुलाकात करते दिखे नगर पंचायत अध्यक्ष कें पति इस खबर से समझिए क्या है नैशनल हेराल्ड केस