अलीराजपुर लाइव के लिऐ ” नानपुर” से जितेंद्र वाणी ” राज” की रिपोर्ट । घटनास्थल पर जुटी भीड रेत के ट्रक अंचल के लोगो के लिए जानलेवा साबित हो रहे है आज सुबह 7.30 बजे खंडवा – बडौदा स्टेट हाईवे पर ” राजावाट” के समीप एक वैन की रेत से भरे ट्रक मे भिडंत हो गयी जिससे मौके पर ही वैन चालक ” लक्ष्मण सिंह” की मौत हो गयी जबकि वैन मे सवार 5 अन्य लोग घायल हो गये जिन्हें अलीराजपुर जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है । हादसे के बाद बडी तादात मे ग्रामीण एकत्रित हो गये ओर पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू किया । नानपुर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म मे रेत ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । Post navigation वह जंगल मे लकडीया बीनने गई थी लुट ली गई उसकी अस्मत बिजली के खंभे से टकराया ट्रक , चालक की करंट लगने से मौत