झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- खेल मैदान के निर्माण होने के बाद क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं निखरेगी। हमारे ग्रामीण अंचल हर खेल के लिए प्रतिभाएं है पंरतु खेल मैदान की कमी के चलते प्रतिभाएं उभर कर अपना प्रदर्शन नही कर पा रही थी। पंरतु अब खेल मैदान के निर्माण होने से प्रतिभाएं बहार आएगी और आगे जाकर क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।उक्त उद्बोधन सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंह तारखेडी ने ग्राम पंचायत तारखेडी के गरवाखेडी में खेल मैदान के भूमिपूजन के अवसर पर कही। तारखेडी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा खेल मैदान के साथ क्षेत्र में विकास कार्य चलते रहे जिससे हमारे लोगों को रोजगार मिले और पलायन न हो पाए। इस अवसर जनपद प्रतिनिधि ओमप्रकाश राठौर, सरपंच तेजालाल सिंगाड, उपसरपंच कठोर सिंह तारखेडी, भंवरलाल भीलोतिया, कालु गामड, भरत रौंदा सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Post navigation राहुल गांधी ने सांसद कांतिलाल भूरिया संग बैठक कर की मोजूदा हालात की समीक्षा गुजरात जा रही अवैध शराब बरामद ; आरोपी गिरफ्तार