कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार, राणापुर

पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु लगातार निर्देशित किया गया था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक दिनेश रावत द्वारा थाना राणापुर की पुलिस टीम बना कर अवैध गतिविधीयों में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 

इसी तारम्य में राणापुर पुलिस टीम को मुखबीर की सुचना मिली की टाण्डी रोड पाडलवा क्षेत्र में एक क्रेटा कार जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP-09-ZS-6090  में शराब भर कर बैचने हेतु जा रही है, जिसे घेरा बंदी कर रोका तो अज्ञात बदमाश क्रेटा वाहन छोड कर भाग गया। क्रेटा वाहन में तलाश करते माउंट बीयर 6000 कम्पनी की कुल 38 पेटीयाँ जिसमें करीब 456 बल्क लीटर शराब कीमती 1,00,320 रुपये एवं क्रेटा वाहन की कीमत करीब 15,00,000 रुपये सम्पुर्ण कुल 16,00,320 रुपये की जप्ति की गई ,अज्ञात आरोपी क्रेटा क्रमांक MP-09-ZS-6090 के चालक के विरुध्द आबकारी अधिनियम के तहत् थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक  138/2025 धारा 34(2)36 आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । 

जप्त मश्रुकाः- 1. माउंट बीयर 6000 कम्पनी की कुल 38 पेटियाँ जिसमें कुल 456 बल्क लीटर शराब जिसकी किमत 1,00,320 रुपये 

2.क्रेटा कार क्रमांक MP-09-ZS-6090  किमती 15,00,000 रुपये

नाम आरोपी- क्रेटा कार क्रमांक MP-09-ZS-6090 का चालक 

सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश रावत , प्रधान आरक्षक 384 गुलाबसिहं , प्रधान आरक्षक 320 जगतसिंह , , आरक्षक 144 संजु, एवं आरक्षक 122 नुरसिहं का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *