झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- टी-ट्वेंटी ट्वेंटी विश्वकप का जुनून चरम पर है। किक्रेट प्रेमी भारतीय टीम के अहम मैच को साथ मिलकर देखते हुए एवं स्टेडियम की तरह आंनद उठाने के लिये आज बड़े परदे पर भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के इस अहम मुकाबले को देखेंगे। क्वार्टर फाइनल माना जा रहा यह मुकाबला सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। रॉकऑन ग्रुप एवं ब्रदर्स क्लब बायस के सदस्य अंकित भंसाली, प्रांजल भंसाली, विनय जैन, अनिमेश मिस्त्री, हार्दिक पडियार, करण राठौड, प्रशांत जैन, दर्शन पटेल, नमन चत्तर, प्रफुल्ल श्रीमाल, नमन कोठारी द्वारा स्थानीय कुम्हारवाडा चौराहे पर कल्पना स्टूडियो का बड़ा परदा लगाकर इस मैच को देखा जाएगा। Post navigation मुस्लिम समाज ने लगाया प्याऊ शरबत में नशे की दवा पिलाकर बनाई आपत्तिजनक वीडियो और तीन वर्षो तक करता रहा दुराचार