पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

राष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक कोरोना महामारी विषय पर “कोविड-19 वर्सेज इंडिया नेशनल ऑनलाईन पेंटिंग कॉम्पिटिशन” देश भर में अध्ययनरत जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 8वी से 12वी तक के विद्यार्थियों के लिए उक्त ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमे अलीराजपुर जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी भी सम्मिलित हुए थे। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर उड़ीसा के सागर कुमार जैना ने प्रथम स्थान एवं मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा श्वेता तोमर पिता भंगुसिंह तोमर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश एवं जिले का नाम रोशन कर गौरवान्वित किया हैं। श्वेता तोमर की इस उप्लब्धि पर विद्यालय के आर्ट्स शिक्षक श्याम मोहन लेखरा, शिट्ठा सर अभिभावक भंगुसिंह तोमर, गुलाबी तोमर, शुषमा मिश्रा, दिनेश रावत, दिनेश चौहान, राधू तोमर, झेतरसिंह तोमर आदि ने स्वागत कर बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *